संपादकीय नीति
खबर सेंट्रल की संपादकीय नीति पाठकों के भरोसे पर टिकी है। हमारे सिद्धांत ये हैं।
सटीकता और निष्पक्षता
हम तथ्यों को पहले रखते हैं। किसी भी खबर में आरोप को आरोप की तरह लिखा जाता है, और जहाँ संभव हो संबंधित पक्ष का जवाब भी शामिल किया जाता है।
खबरों के स्रोत
- एजेंसियाँ: ANI और IANS की खबरें, जो संपादकीय जाँच के बाद ही प्रकाशित होती हैं।
- स्थानीय स्ट्रिंगर: उत्तर प्रदेश के जिलों में हमारे स्ट्रिंगर, जिनकी भेजी खबरें संपादक देखकर प्रकाशित करते हैं।
- हमारी अपनी टीम: संपादकों की लिखी और संपादित खबरें।
एजेंसी या अन्य स्रोत की सामग्री पर स्रोत का उल्लेख किया जाता है।
संपादकीय ज़िम्मेदारी
संपादक-इन-चीफ सुशांत सिंह हैं। संपादक-इन-चीफ के साथ शुभम सिंह (संपादक, डिजिटल टीम) हर खबर के चयन, संपादन और प्रकाशन के लिए ज़िम्मेदार हैं।
AI का उपयोग
हम लेखन और संपादन में AI की मदद लेते हैं, पर खबरें हमारी अपनी हैं और कोई भी खबर अपने आप (ऑटोपायलट पर) प्रकाशित नहीं होती। विस्तार AI के उपयोग की नीति में।
विज्ञापन और संपादकीय की दूरी
विज्ञापनदाता किसी खबर की सामग्री तय नहीं करते। विज्ञापन और प्रायोजित सामग्री अलग से पहचानी जा सकती है।
सुधार
गलती होने पर हम उसे सार्वजनिक रूप से सुधारते हैं। देखें सुधार और खंडन नीति।